उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को खानपुर प्रखंड क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और हफ्तों बीत जाने के बाद भी अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सहनी ने आरोप लगाया कि खुद आरक्षी अधीक्षक ही अपराधियों को संरक्षित कर रहे हैं और पीड़ित परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है।
वे अपराधियों के साथ मिलकर मामले को रफा-दफा करने में लगे हैं। उनसे कई बार संपर्क करने के प्रयास किए गए, परंतु वे फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि बिहार में अब पुलिस जनता की रक्षक नहीं, भक्षक बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिला तो निषाद समाज जिला पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर आंदोलन करेगा। इस दौरान उमेश साहनी, आदर्श पिंटू, एवं पुष्प साहनी भी उपस्थित रहे।
बिहार में आरजेडी की सहयोगी पार्टी वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर फिर से सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। सरकार और प्रशासन को जवाब देना होगा। सहनी गुरुवार को समस्तीपुर में थे और प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को खानपुर प्रखंड क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।