Wednesday, August 6, 2025
Home The Taksal News कासगंज की राजनीति में खलबली: चेयरमैन के खिलाफ बगावत में उतरे 13...

कासगंज की राजनीति में खलबली: चेयरमैन के खिलाफ बगावत में उतरे 13 सभासद, डीएम मेधा रूपम को सौंपा इस्तीफा

2.9kViews
1561 Shares
कासगंज। Kasganj News: नगरपालिका की चेयरमैन और उनके पति के व्यवहार और कार्य से असंतुष्ट होकर 13 सभासदों ने जिलाधिकारी को इस्तीफा सौंप दिया। सभासदों का कहना है कि उनके वार्ड में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी तक नहीं दी जाती। चेयरमैन से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब भी नहीं देतीं। डीएम ने अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। 

नगरपालिका में कुल 25 सभासद हैं। इनमें से 13 सभासद गुरुवार शाम डीएम मेधा रूपम से मिलने पहुंचे। इनमें वार्ड संख्या तीन की सत्यवती, वार्ड 18 के दिलीप कुमार, वार्ड 15 की प्रेमलता, वार्ड चार के गौरव यादव, वार्ड 14 के रामखिलाड़ी, वार्ड 19 के अभिषेक यादव, वार्ड 21 के मनोज कुमार, वार्ड 25 की किशवर जहां, वार्ड दो के वाहिद, वार्ड 11 की पिंकी, वार्ड 17 के दीपक उर्फ दीपू, वार्ड एक के शील प्रिय, वार्ड 12 के अंजू यादव और वार्ड 18 के जितेंद्र सिंह थे। इनका आरोप था कि उनको बताए बिना उनके वार्ड में अनाधिकृत रूप से विकास कार्य किया जा रहा है। 

वार्ड तीन में पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी वार्ड के सभासद को नहीं दी गई। सभासद सत्यवती के पुत्र दीपक ने बताया कि सात मई की दोपहर कार्य करा रहे ठेकेदार सुनील गुप्ता उर्फ मंत्री से उन्होंने पूछा तो ठेकेदार ने अभद्रता शुरू कर दी। जाति सूचक शब्द कहे। इस संबंध में उन्होंने थाने में भी तहरीर दी है। जब निर्माण कार्य के संबंध में नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव से पूछा तो उन्होंने निर्माण कार्य की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। 

सभासदों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं

जेई निर्माण भी इससे अनभिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि पुलिया के निर्माण का ठेका भी नहीं उठा है। न ही सुनील गुप्ता उर्फ मंत्री नगरपालिका का ठेकेदार भी नहीं है। इस संबंध में जब नगपालिका चेयरमैन मीना माहेश्वरी से मुलाकात की तो उनको सभासदों के प्रति व्यवहार सही नहीं था। वह अनाधिकृत रूप से कार्य कर रहे ठेकेदार का ही पक्ष ले रहे थे।

 

अन्य वार्डों में भी हो रहे कार्य

दीपक ने बताया कि ये उनके मां के वार्ड में ही नहीं हो रहा बल्कि अन्य वार्डों में भी ऐसा ही चल रहा है। इससे खफा 13 सभासदों ने डीएम को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने दस दिन का समय मांगा है। सभासदों ने कहा कि दस दिन में समाधान नहीं होता तो फिर आंदोलन करेंगे।

 

वार्ड संख्या तीन में पुलिया का निर्माण नगरपालिका करा रही है। सुनील का वहां देखरेख के लिए रखा गया है। कहीं कोई अनाधिकृत कार्य नहीं कराया जा रहा। ये कार्य भी वार्ड की सभासद के कहने पर ही किया जा रहा है। जहां तक व्यवहार खराब का आरोप है तो हमने किसी से अभद्रता नहीं की। विकास कार्यों की जानकारी भी वार्ड के सभासद को दी जाती है। मीना माहेश्वरी, चेयरमैन नगरपालिका

RELATED ARTICLES

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा 10 से 14 अगस्त तक निकालेगी ‘हर घर ति​रंगा यात्रा’, भाजपा कार्यकर्ता घर—घर फहराएंगे तिरंगा:— अशोक परनामी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के...

विदेशी महिला को डिनर के बहाने होटल ले गया इवेंट मैनेजर, कमरे में जबरन बनाए संबंध…

 राजस्थान के बीकानेर से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े...

Roadways Fare: बस सफर होगा अब महंगा लेकिन महिलाओं को राहत का तोहफा, जानें कितना बढ़ा किराया?

राजस्थान में अब रोडवेज बसों में सफर करना महंगा हो गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने राज्य सरकार के निर्देश पर बसों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा 10 से 14 अगस्त तक निकालेगी ‘हर घर ति​रंगा यात्रा’, भाजपा कार्यकर्ता घर—घर फहराएंगे तिरंगा:— अशोक परनामी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के...

विदेशी महिला को डिनर के बहाने होटल ले गया इवेंट मैनेजर, कमरे में जबरन बनाए संबंध…

 राजस्थान के बीकानेर से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े...

Roadways Fare: बस सफर होगा अब महंगा लेकिन महिलाओं को राहत का तोहफा, जानें कितना बढ़ा किराया?

राजस्थान में अब रोडवेज बसों में सफर करना महंगा हो गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने राज्य सरकार के निर्देश पर बसों...

रक्षाबंधन से पहले भाई का भयानक एक्सीडेंट… बहन और परिजन फूट-फूटकर रो रहे

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते और स्नेह का प्रतीक होता है, लेकिन बिहार के मधेपुरा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने इस...

Recent Comments