Sunday, August 10, 2025
Home The Taksal News बिहार के 5 जिलों में आज तेज बारिश और आंधी का प्रहार,...

बिहार के 5 जिलों में आज तेज बारिश और आंधी का प्रहार, लोगों से सावधान रहने की अपील

3.3kViews
1689 Shares
पटना
बिहार में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। बिहार के पांच जिलों के खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई, भागलपुर में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार की तेज हवा चलने, मेघ गर्जन एवं वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पटना सहित दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री की क्रमिक वृद्धि की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्वोत्तर असम व इसके आसपास हवा का चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।

हवा का दबाव 5 राज्यों से होकर बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा

पूर्वी राजस्थान से मेघालय होते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और सिक्किम होते हुए बांग्लादेश तक हवा का परिसंचरण बने होने के साथ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इनके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट के साथ 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर (नालंदा) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट

पटना सहित जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में इस सीजन का सर्वाधिक वर्षा 65.1 मिमी दर्ज किया गया जबकि नालंदा के एकंगरसराय में सर्वाधिक वर्षा 101.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व पुरवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। वहीं, प्रदेश में सामान्य से 106 फीसद अधिक वर्षा दर्ज की गई। 

RELATED ARTICLES

500 के नोट पर RBI का Update ! सितम्बर के बाद ATM से नहीं निकलेंगे ? पढ़ें खबर…

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे खूब चल रही हैं और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर फैल रही थी कि...

Punjab से आई पहली मालगाड़ी ने रचा इतिहास, सैंकड़ों KM का सफर कुछ घंटों में किया पार

गत दिवस पंजाब के रूपनगर से पहली बार एक मालगाड़ी सफलतापूर्वक कश्मीर घाटी के अनंतनाग गुड्स शैड तक पहुंची है, जो क्षेत्र को राष्ट्रीय...

वाहन चालक दें ध्यान ! आज बंद रहेगी यह Main Road

जम्मू-कश्मीर में 10 अगस्त को मेन रोड को बंद रखने का आदेश दिए गए हैं। बता दें कि बिक्रम चौक से विलीलैंस रोटरी तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

500 के नोट पर RBI का Update ! सितम्बर के बाद ATM से नहीं निकलेंगे ? पढ़ें खबर…

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे खूब चल रही हैं और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर फैल रही थी कि...

Punjab से आई पहली मालगाड़ी ने रचा इतिहास, सैंकड़ों KM का सफर कुछ घंटों में किया पार

गत दिवस पंजाब के रूपनगर से पहली बार एक मालगाड़ी सफलतापूर्वक कश्मीर घाटी के अनंतनाग गुड्स शैड तक पहुंची है, जो क्षेत्र को राष्ट्रीय...

वाहन चालक दें ध्यान ! आज बंद रहेगी यह Main Road

जम्मू-कश्मीर में 10 अगस्त को मेन रोड को बंद रखने का आदेश दिए गए हैं। बता दें कि बिक्रम चौक से विलीलैंस रोटरी तक...

जम्मू-कश्मीर में वाहनों की बिक्री में तेज गिरावट… हैरान कर देंगे ये आंकड़े

जम्मू-कश्मीर में जुलाई 2025 के दौरान वाहन खुदरा बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।  फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा), जम्मू के चेयरपर्सन...

Recent Comments