Thursday, June 19, 2025
Home कुछ खास भाजपा नेता की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला:परिजन बोले- दामाद...

भाजपा नेता की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला:परिजन बोले- दामाद 5 लाख रुपए मांग रहा था, नहीं दिए तो हत्या कर दी

3.2kViews
1032 Shares

डिंडौरी |

डिंडौरी में भाजपा नेता की पत्नी का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला है। महिला के परिजन का आरोप है कि दामाद पांच लाख रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं देने पर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने भाजपा नेता दशरथ को हिरासत में ले लिया है।

घटना शनिवार रात करीब 7.30 बजे की है। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है।

भाजपा पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और उप सरपंच दशरथ राठौर (38) की शादी तीन साल पहले देवलपुर गांव की रहने वाली संगीता (22) से हुई थी। दशरथ सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरहरी बिछिया का रहने वाला है। उसकी प्रिंटिंग प्रेस है। वह मूर्तिकार भी है। संगीता भी दुकान संचालन में पति की मदद करती थी।

भाजपा नेता ने पुलिस को दी सूचना पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7.30 बजे दशरथ घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की में से देखा कि संगीता फंदे से लटकी हुई है। वो खिड़की से अंदर घुसा और फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। तब तक संगीता की मौत हो चुकी थी।

दशरथ ने रात करीब 8.30 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। सुबह 9 बजे कमरे का ताला खोला गया। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दादा बोले- दशरथ पांच लाख रुपए मांग रहा था संगीता के पिता ने कहा, हमें दशरथ ने ही फोन पर संगीता के फांसी लगा लेने की जानकारी दी। उसके बाद हम यहां आ गए। दामाद बेटी से मारपीट करता था। एक बार परेशान होकर बेटी मायके भी आ गई थी। समझौता होने के बाद हमने उसे भेज दिया था।

संगीता के दादा छोटू सिंह राठौर ने कहा, मैं कल पोती के ससुराल आया था। दामाद दशरथ पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। मैंने उससे कहा कि मैं गरीब आदमी हूं। इतना पैसा कहा से लाऊंगा।

RELATED ARTICLES

‘शरीफ दिखने वाला दूल्हा…’ महिला ने सुनाई आपबीती; डिजिटल बैकग्राउंड चेक करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली टॉक्सिक रिलेशनशिप आजकल काफी आम हो गई हैं। शादी से पहले लोग अपने आप को अच्छा दिखाने में कोई कसर नहीं...

कटारिया-विक्रमशिला रेल पुल के निर्माण की पहल तेज, भू-अर्जन को लेकर DM से मिले रेलवे अधिकारी

भागलपुर  कटारिया-विक्रमशिला रेल पुल के निर्माण की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई में तेजी लाने को...

बिहार में पहली बार ई-वोटिंग के लिए पंजीकरण, नगरपालिका चुनाव को नौ हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

पटना राज्य में पहली बार ई-वोटिंग के लिए मतदाता पंजीकरण करा रहे हैं। अभी तक नौ हजार मतदाता पंजीकरण करा चुके हैं। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘शरीफ दिखने वाला दूल्हा…’ महिला ने सुनाई आपबीती; डिजिटल बैकग्राउंड चेक करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली टॉक्सिक रिलेशनशिप आजकल काफी आम हो गई हैं। शादी से पहले लोग अपने आप को अच्छा दिखाने में कोई कसर नहीं...

कटारिया-विक्रमशिला रेल पुल के निर्माण की पहल तेज, भू-अर्जन को लेकर DM से मिले रेलवे अधिकारी

भागलपुर  कटारिया-विक्रमशिला रेल पुल के निर्माण की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई में तेजी लाने को...

बिहार में पहली बार ई-वोटिंग के लिए पंजीकरण, नगरपालिका चुनाव को नौ हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

पटना राज्य में पहली बार ई-वोटिंग के लिए मतदाता पंजीकरण करा रहे हैं। अभी तक नौ हजार मतदाता पंजीकरण करा चुके हैं। राज्य...

बांका बनेगा बिहार का औद्योगिक हब, सीमेंट फैक्ट्री में 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

भागलपुर बिहार के औद्योगिक नक्शे पर अब बांका जिले का नाम तेजी से उभरने वाला है। कटोरिया के करझौंसा स्थित नवविकसित औद्योगिक क्षेत्र...

Recent Comments