Sunday, August 3, 2025
Home मध्य प्रदेश इंदौर स्नैपचैट पर दोस्ती कर जबलपुर की नाबालिग को मंडला बुलाया:बंधक बनाकर तीन...

स्नैपचैट पर दोस्ती कर जबलपुर की नाबालिग को मंडला बुलाया:बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म, दो संदिग्ध हिरासत में; मुख्य आरोपी राजन फरार

2.8kViews
1463 Shares

मंडला |

जबलपुर की एक नाबालिग लड़की से मंडला में हुए दुष्कर्म के मामले में जबलपुर पुलिस ने शुक्रवार को मंडला में कार्रवाई की। कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात तक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए जबलपुर ले गई। हालांकि, मुख्य आरोपी राजन अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, मंडला के राजन नामक युवक ने स्नैपचैट के जरिए जबलपुर की नाबालिग लड़की से दोस्ती की। उसने लड़की को कान्हा घूमने के बहाने 26 अप्रैल को मंडला बुलाया।

लड़की अपनी सहेली के घर जाने का बहाना बनाकर मंडला पहुंची। वहां राजन ने उसे अपने दोस्त के घर बंधक बना लिया और तीन दिन तक अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

बुधवार को आरोपियों ने लड़की को धमकी देकर मंडला बस स्टैंड पर छोड़ दिया। रात में जबलपुर लौटी लड़की ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

परिजनों ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने राजन और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा का कहना है कि जिन दो लड़कों को गिरफ्तार किया है, वह मंडला जिले के रहने वाले हैं। उनमें से एक लड़के का नाम अभिषेक है। जबलपुर निवासी नाबालिग लड़की जब अपने दोस्त से मिलने के लिए रायपुर जा रही थी, उस दौरान अभिषेक की बस में नाबालिग लड़की से मुलाकात हुई, जिसके बाद उसने बहलाते हुए मंडला में उसे बस से उतार लिया और फिर अपने एक दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ रेप किया, इस घटना में अभिषेक का दोस्त भी शामिल था दोनों को ही गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि शुक्रवार को जबलपुर (गढ़ा) पुलिस ने मंडला पहुंच कर जांच की है। पुलिस मुख्य आरोपी राजन की तलाश में जुटी है। मामले की छानबीन तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments