Sunday, August 3, 2025
Home राज्य मध्य प्रदेश थप्पड़ का बदला लेने की थी युवक की हत्या:चाचा, भतीजा समेत तीन...

थप्पड़ का बदला लेने की थी युवक की हत्या:चाचा, भतीजा समेत तीन गिरफ्तार, पत्थर-बेल्ट से पीटा; मौत होने पर शव फेंककर भागे

2.0kViews
1141 Shares

सागर,

सागर की बांदरी थाना पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चाचा, भतीजा और उसका दोस्त शामिल है। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 1 मई को पिठोरिया-बांदरी रोड पर पुलिया के पास युवक का शव मिला था। जांच में मृतक की पहचान शरद पिता धनप्रसाद तिवारी उम्र 21 साल निवासी पिठोरिया के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया। छानबीन के दौरान गांव में रहने वाले तीन युवकों के नाम सामने आए।

परिवार वालों ने भी उन पर बेटे के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस टीमों ने तलाश करते हुए आरोपी विनोद पिता घनश्याम रजक उम्र 25 साल, बंटी उर्फ कैलाश पिता हरीराम रजक उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पिठोरिया और देवेन्द्र उर्फ गंगाराम पिता महेश रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी नई बस्ती बांदरी को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बताया गया कि घटना दिनांक की रात मृतक शरद तिवारी बांदरी में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। जहां उसे बंटी मिला। यहां उनके बीच कहासुनी हुई। तभी शरद ने बंटी को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से गुस्साए बंटी ने भतीजे विनोद और उसके दोस्त देवेंद्र के साथ मिलकर शरद को मारने की साजिश रची।

रास्ते में पकड़कर मारपीट कर हत्या की थी रास्ते में शरद को तीनों ने पकड़ लिया। उसके साथ पत्थर और बेल्ट से जमकर मारपीट की। मारपीट में आई चोटों के कारण शरद की मौके पर मौत हो गई। घटना छिपाने के लिए आरोपियों ने पिकअप वाहन में शव रखा और पिठोरिया-बांदरी रोड पर लेकर जाकर पुलिया के पास फेंक दिया। जिसके बाद फरार हो गए थे।

बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाद में उन्होंने मारपीट कर युवक की हत्या की थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई टीम में एएसआई राकेश तिवारी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार, आरक्षक दीपक शुक्ला, जागेश्वर, देवेंद्र यादव, लोकेन्द्र सिंह, दीपक सोनी, रामप्रसाद, विजय प्रताप, राहुल सोलंकी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments