Saturday, August 2, 2025
Home राज्य मध्य प्रदेश रात भर साथ में पी शराब, सुबह कर दी हत्या:सतना में मामूली...

रात भर साथ में पी शराब, सुबह कर दी हत्या:सतना में मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने मारा पत्थर; आरोपी गिरफ्तार

2.6kViews
1212 Shares

सतना,

सतना के नई बस्ती भल्ला डेयरी फार्म के पास शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक जमुना कोल और आरोपी दादू कोल रात भर साथ में शराब पी रहे थे। सुबह करीब 4 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी दादू कोल को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक और आरोपी पड़ोसी हैं, शुक्रवार रात को दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान नशे की हालत में दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। आरोपी दादू के हाथ पत्थर लगा और उसने जमुना के सिर पर दे मारा। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। आवाज सुनकर दौड़ें लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने कोलगवां थाना पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया।

रात भर साथ में शराब पी रहे थे मृतक और आरोपी

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 2 दिन पहले जमुना कोल के भतीजे की शादी थी। इस कार्यक्रम में कई रिश्तेदार आए हुए थे। पड़ोसी दादू कोल भी समारोह में शामिल था। शादी के बाद दोनों रात भर शराब पीते रहे। नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी को अदालत लेकर पहुंची पुलिस

हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दादू कोल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ की गई है। विवाद का कोई पुराना कारण नहीं है। नशे के दौरान हुई कहासुनी ही हत्या की वजह बन गई।

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments