2.8kViews
1532
Shares
नई दिल्ली
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई माेटापे की समस्या से जूझ रहा है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। हालांकि एक और तरीका है जिससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। जी हां, हम Apple Cider Vinegar की बात कर रहे हैं। सेब जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उससे कहीं ज्यादा सेब का सिरका लाभकारी है। एप्पल साइडर विनेगर सेब को निचोड़ कर उसके लिक्विड से बनाया जाता है।
इसके फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है उसे ही सेब का सिरका कहा जाता है। ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि Apple Cider Vinegar कैसे वजन कम करने में मददगार है। इसे किस समय पीना बेहतर होता है। आइए जानते हैं विस्तार से-
एप्पल साइडर विनेगर से कैसे कम होता है वजन?
एप्पल साइडर विनेगर पीने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। इससे तेजी से कैलोरी बर्न होता है। इसके अलावा ये आपके पेट को भी लंबे समय तक भरा रखती है। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। वहीं इस विनेगर में शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इससे वजन घटाना भी आसान हो जाता है।
वजन कम करने के लिए कब पिएं एप्पल साइडर विनेगर
सुबह खाली पेट
सुबह उठने के बाद खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है। दिनभर शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।
लंच से पहले
आप जब लंच करने वाले हों तो उससे 15 से 20 मिनट पहले एप्पल साइडर विनेगर पी लें। इससे भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। इससे कैलोरी इनटेक अपने आप घट जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।
रात को सोने से पहले
कुछ लोग इसे रात को लेने की सलाह देते हैं ताकि यह सोते समय फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ावा दे। हालांकि इस दौरान आपको ध्यान रखना होगा कि इसे भूल से भी खाली पेट न लें। वरना एसिडिटी की समस्या हो सकती है। हालांकि रात में इसे पीने के लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
बरतें ये सावधानी
- हमेशा organic एप्पल साइडर विनेगर ही खरीदें।
- इसे डायरेक्ट न पिएं। इससे आपके दांतों और गले को नुकसान पहुंच सकता है।
- दिन में 2 बार से ज्यादा न लें।
- लंबे समय तक नियमित सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- इसे पीने के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है।