इसके बाद लड़की वालों को बताया गया कि शिक्षक दिव्यांग है। शिक्षक के पिता की दो जुलाई 2024 को निधन हो गया था। इस कारण शिक्षक के अभिभावक उनके बहनोई थे। इसी के तहत समस्तीपुर के खुटौना जाकर लड़की देखने गए। लेकिन, लड़की पसंद नहीं आई।
वापस आने पर इसकी जानकारी फोन पर दी गई। इससे आक्रोशित होकर अपहरण कर शादी करा देने की धमकी दी। इसी के तहत उनके साले का अपहरण कर शादी करा दी गई है। जिसका वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शिक्षक राकेश कुमार को कोर्ट में प्रस्तुत कर 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद उसे स्वजन को सौंप दिया जाएगा।