2.6kViews
1535
Shares
मध्यप्रदेश
शहडोल से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दुष्कर्म की सजा काट रहा दोषी जेल से बाहर आने के बाद फिर एक बार एक अन्य बच्ची के साथ रेप करता है और वापल गिरफ्तार होकर जेल चला जाता है।
क्या है मामला?
मामला शहडोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडवनगर इलाके का है। यहां एक आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। वारदात निर्माणाधीन मकान में हुई है।
बताया जा रहा है कि जिस निर्माणाधीन मकान में ये वारदात हुई है वो पूर्व मंत्री बिसाहूलाल साहू का है। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम पंकज कटारे बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के अनुसार, पीड़ित नाबालिग छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी आरोपी ने छात्रा को फोन से किसी से बात करते हुए सुन लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर वो उसके नहीं चलेगी तो वो उसके घरवालों को बता देगा कि वो लड़कों से बात करती है।
आरोपी ने छात्रा को डराकर फिर निर्माणाधीन मकान में ले गया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने जब छात्रा की चीखने की आवाज सुनी तो कुछ लोग मकान के ऊपर आए और फिर आरोपी को देखा और पुलिस को बुला लिया।
आरोपी मौके से हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मकान का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ वर्षों से बंद है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पंकज कटारे कुछ महीने पहले ही जेल से दुष्कर्म के एक मामले में सजा काट कर जेल से छूटा था।
बता दें, आरोपी ने साल 2016 में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उसे 10 वर्ष कैद की सजा हुई थी। उसे वर्ष 2026 में रिहा होना था। लेकिन अच्छे चाल-चलन के कारण उसे दो साल पहले ही रिहा कर दिया गया था।