Saturday, August 2, 2025
Home The Taksal News कौन है Tahawwur Rana? आज भारत लाया जाएगा देश का सबसे बड़ा...

कौन है Tahawwur Rana? आज भारत लाया जाएगा देश का सबसे बड़ा दुश्मन! मुंबई व दिल्ली की जेलों में सुरक्षा बढ़ी

2.0kViews
1491 Shares
नई दिल्ली
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और देश का सबसे बड़ा दुश्मन आतंकी तहव्वुर राणा आज यानी बुधवार को भारत लाया जा सकता है। दिल्ली और मुंबई की जेलों को तैयार किया जा रहा है। यहां की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि राणा को भारत में लाने के तुरंत बाद ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया जाएगा। कुछ हफ्ते एनआईए उससे हिरासत में पूछताछ करेगी। पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था। उसने 26/11 मुंबई हमले में अमेरिका आंतकी डेविड हेडली की मदद की थी।

राणा के पास कनाडा की नागरिकता

तहव्वुर राणा के पास कनाडा की नागरिकता है। उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी। राणा ने दाऊद गिलानी उर्फ डेविड कोलमैन हेडली को भारत की यात्रा करने में मदद पहुंचाई थी।

राणा ने मुंबई हमले में मारे गए आतंकियों को मरणोपरांत सर्वोच्च सैन्य सम्मान देने की मांग पाकिस्तान से की थी। अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ उसने कई बार अमेरिकी अदालतों में गुहार लगाई। मगर सुप्रीम कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद भारत आने का रास्ता साफ हो गया।

ट्रंप ने किया था भारत भेजने का एलान

पीएम मोदी की फरवरी महीने में अमेरिकी यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का एलान किया था। भारत सरकार 2019 से आतंकी राणा के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी थी। अमेरिका से तहव्वुर राणा को भारत लाने की निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय कर रहा है।

हमले से पहले मुंबई भी आ चुका राणा

अमेरिकी अदालतों में पेश दस्तावेजों के मुताबिक राणा और डेविड हेडली मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले मुख्य शख्स थे। दोनों के आईएसआई अधिकारी मेजर इकबाल से घनिष्ठ संबंध थे। जांच में यह भी सामने आया कि तहव्वुर राणा ने दुबई से मुंबई की यात्रा की थी। पुलिस की जांच रिपोर्ट बताता है कि वह 11 से 21 नवंबर 2008 तक पवई स्थित रेनेसां होटल में ठहरा था। उसके जाने के पांच दिन बाद यानी 26 नवंबर को मुंबई आतंकी हमलों से दहल उठा था।

डिटेंशन सेंटर में बंद है राणा

अमेरिका ने साल 2009 में डेविड हेडली को गिरफ्तार किया था। हेडली की मां का संबंध पाकिस्तान से है। वहीं पिता अमेरिकी नागरिक हैं। इस कारण हेडली के पास अमेरिका की नागरिकता है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा अभी लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में है। 2011 में राणा को दोषी ठहराया गया था। उसे 13 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

मुंबई हमले में गई थी 166 की जान

26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था। ये आतंकी नाव के सहारे देश की आर्थिक राजधानी पहुंचे थे। हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने 4 दिन बाद आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी।

 

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments