Saturday, August 2, 2025
Home The Taksal News राष्ट्रपति मुर्मु ने पुर्तगाल के चर्च का दौरा किया, मशहूर कवि कैमोज...

राष्ट्रपति मुर्मु ने पुर्तगाल के चर्च का दौरा किया, मशहूर कवि कैमोज को दी श्रद्धांजलि

2.4kViews
1444 Shares
नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने पहले पुर्तगाल दौरे पर हैं, जहां उनका ऐतिहासिक शहर लिस्बन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लिस्बन के मेयर द्वारा उन्हें “की ऑफ ऑनर” (Key of Honour) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह लिस्बन के ऐतिहासिक सिटी हॉल ‘कैमरा म्यूनिसिपल दे लिस्बोआ’ में आयोजित हुआ।
इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने पुर्तगाल के चर्च का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मशहूर कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस विशेष अवसर पर लिस्बन शहर के कई गणमान्य नागरिक, राजनयिक समुदाय के सदस्य और भारतीय व भारत-पुर्तगाल समुदाय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। समारोह ने भारत और पुर्तगाल के बीच पुराने और घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने पुर्तगालवासियों का जताया आभार

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा, “मैं पुर्तगाल की अपनी पहली राजकीय यात्रा के तहत लिस्बन शहर आकर बेहद खुश हूं। मैं यहां की जनता और शहर के मेयर का इतने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देती हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं और इनका प्रभाव हमारे दैनिक जीवन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यह साझा विरासत दोनों देशों को एक-दूसरे के और करीब लाती है।

यूरोपीय संघ और लुसोफोन देशों में भारत का मजबूत साथी है पुर्तगाल

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में पुर्तगाल को भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा, “पुर्तगाल, भारत के लिए यूरोपीय संघ और लुसोफोन (पुर्तगाली भाषी) देशों के साथ संबंधों को बढ़ाने में एक अहम भागीदार रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि भारत ‘विकसित भारत’ यानी ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें एक समावेशी, समृद्ध और मानव-केंद्रित समाज की परिकल्पना की गई है। 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ज्योत्सना महिला समिति ने बच्चों के लिए आयोजित किया श्लोक पाठप्रतियोगिता

सिंगरौली| एनसीएल मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली ज्योत्सना महिला समिति ने शनिवार को बच्चों के लिए सीईटीआई परिसर में एक श्लोक पाठ प्रतियोगिता का...

Singrauli News: एनसीएल में आयोजित कोल इंडिया गोल्डन जुबली व्याख्यान पूर्व माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान

सिंगरौली| जिले में शनिवार को एनसीएल मुख्यालय में कोल इंडिया गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज के तहत विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस...

Singrauli News: एनसीएल मुख्यालय में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिंगरौली| भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ज्योत्सना महिला समिति ने बच्चों के लिए आयोजित किया श्लोक पाठप्रतियोगिता

सिंगरौली| एनसीएल मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली ज्योत्सना महिला समिति ने शनिवार को बच्चों के लिए सीईटीआई परिसर में एक श्लोक पाठ प्रतियोगिता का...

Singrauli News: एनसीएल में आयोजित कोल इंडिया गोल्डन जुबली व्याख्यान पूर्व माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान

सिंगरौली| जिले में शनिवार को एनसीएल मुख्यालय में कोल इंडिया गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज के तहत विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस...

Singrauli News: एनसीएल मुख्यालय में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिंगरौली| भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

Singrauli News: जुलाई माह में एनसीएल से 78 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

सिंगरौली| गुरुवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से 10 अधिकारी और 68 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से मुख्य प्रबन्धक (सिविल) श्री अमरनाथ राम,...

Recent Comments