सिंगरौली: नवानगर मुख्य तिराहे के पास बाइक सवार युवक आईसर बाड़ी गाड़ी की चपेट में आने से गई जान

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0001,0.0000; brp_del_sen:0.1000,0.1000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 31;

5.5kViews
1617 Shares

सिंगरौली| जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानगर मुख्य तिराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक आईसर बाड़ी गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया है स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

गौरतलब है कि सिंगरौली जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन हादसों का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनता में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने और हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *