गंगा किनारे मिलीं ‘फेयरडील’ कफ सिरप की 345 बोतलें, पुलिस और ड्रग विभाग ने शुरू की संयुक्त जांच

2.9kViews
1223 Shares

गंगा नदी के किनारे ‘फेयरडील’ ब्रांड की कफ सिरप की 345 शीशियां मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में दवा की बोतलें बरामद होने के बाद पुलिस और ड्रग विभाग ने मामले की संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कफ सिरप की ये शीशियां बहकर गंगा किनारे पहुंची थीं। सूचना मिलने पर पुलिस और ड्रग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी बोतलों को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की।

अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि दवा की ये खेप कहां से आई, नदी तक कैसे पहुंची और इसके पीछे किसी तरह की अवैध गतिविधि तो नहीं है। मामले में दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और स्रोत की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *