सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवसर मुख्य बाजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़ी थार कार में जोरदार टक्कर मारते हुए दो बाइकों को भी चपेट में ले लिया, जिसके बाद ट्रक पलट गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में ट्रक ने पहले थार को टक्कर मारी और फिर दो बाइकों को भी टक्कर मारते हुए पलट गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसका उपचार देवसर अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

