हरिद्वार में लव जिहाद का मामला, मतांतरण कराकर सुखमति को बनाया शबनूर… हिरासत में आशिफ

1546 Shares

छत्तीसगढ़ में एक गन्ने की चरखी पर काम करने के दौरान एक हिंदू महिला को झांसे में लेकर उसका मतांतरण कराने और निकाह करने के मामले में पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया है।

इस बावत विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अदालत में महिला के बयान दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी गांव निवासी आशिफ छत्तीसगढ़ में गन्ने की चरखी पर काम करता था। आरोप है कि वहीं साथ काम करने वाली एक हिंदू महिला को उसने अपने जाल में फंसा लिया।दिसंबर 2025 में आरोपित महिला को अपने गांव ले आया। इसके बाद वह महिला को कलियर ले गया, जहां उसका मतांतरण कराकर नाम सुखमति से शबनूर कर दिया और निकाह रचा लिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित आशिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशंका है कि मतांतरण और निकाह कराने की साजिश में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

झांसे में आई महिला भी है शादीशुदापुलिस को जांच में पता चला है कि आशिफ के झांसे में आई महिला सुखमति भी पहले से शादीशुदा है। उसका मायका छत्तीसगढ़ के जिला पंडितरिया थाना मंगूली में है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपित आशिफ को हिरासत में ले लिया गया है।

उसके झांसे में आई महिला के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि आरोपित की साजिश का पर्दाफाश खुद उसकी पहली पत्नी ने किया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति काफी समय से दूसरी महिला के साथ रह रहा है, जिसका उसने मतांतरण करवाकर निकाह किया है। इस सूचना पर हिंदू संगठनों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *