भोपाल में भैरव मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी चोरी:सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए बदमाश; दान पेटी ले जाते दिखे, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

6.5kViews
1222 Shares

भोपाल के करोंद स्थित भैरव बाबा मंदिर में बदमाश दान पेटी चुराकर ले गए। वारदात 26 अक्टूबर की रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुजारी के आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने रविवार रात एफआईआर दर्ज की। दान पेटी करीब एक साल से नहीं खोली गई थी, इसलिए उसमें कितनी राशि थी, इसका अनुमान नहीं है।

मंदिर परिसर में रहने वाले पुजारी दिनेश पचौरी (32) ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे भगवान की शयन आरती के बाद मंदिर बंद कर वे अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच उन्हें तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने बाहर आकर देखा तो मंदिर के मुख्य चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और गेट खुला पड़ा था।

दुर्गा मंदिर के सामने रखी दान पेटी गायब मिली

पुजारी के मुताबिक, मंदिर के अंदर जाकर देखने पर दुर्गा मंदिर के सामने रखी दान पेटी गायब मिली। अज्ञात बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए और दान पेटी लेकर फरार हो गए।

एक महीने पहले शिव मंदिर में भी हुई थी चोरी

पुजारी ने बताया कि करीब एक महीने पहले मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर की दान पेटी भी चोरी हुई थी। उस मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अब भैरव बाबा मंदिर में हुई चोरी के बाद उन्होंने पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *