छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई, 27 अक्टूबर से बारिश के आसार:बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, 3 दिन बरसेंगे बादल, तेज आंधी चलेगी

8.2kViews
1230 Shares

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके बाद 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार है। फिलहाल, प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

24 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

राजधानी रायपुर में 25 अक्टूबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 25 अक्टूबर को अवदाब में बदल सकता है। इसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। तूफान के आगे और ज्यादा तेज होने का अनुमान है।

115 से 125 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं

चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंच सकता है। इसके बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से ही छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *