Bajaj ने लॉन्च की अपडेटेड Pulsar NS200, अब 5-इंच TFT और 3 कलर ऑप्शन के साथ मिलेंगे कई फीचर्स
Bajaj ने अपडेटेड Pulsar NS200 को 1.60 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है जिसमें कई नए इलेक्ट्रॉनिक्स और राइडर एड्स जोड़े गए हैं। यह अपडेटेड मॉडल USD फोर्क वाले वेरिएंट से 11,000 रुपए महंगा है। इस बाइक में क्विकशिफ्टर, राइड-बाय-वायर, राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
अपडेटेड Pulsar NS200 में अब बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और गूगल मैप्स मिररिंग के साथ एक नया 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जो पुरानी LCD यूनिट की जगह लेता है। इस अपडेट में ट्रैक्शन कंट्रोल, एडजस्टेबल लीवर, पैनिक ब्रेक अलर्ट, USB टाइप-सी पोर्ट और एक हजार्ड स्विच भी शामिल हैं।
मैकेनिकल अपडेट्स की बात करें तो पुरानी 33mm यूनिट की जगह अब एक नया 37mm का USD फोर्क दिया गया है साथ ही इसमें रेडियल रियर टायर भी मिलता है।
इन बदलावों के अलावा, मोटरसाइकिल में वही पुराना पेरिमेट्री फ्रेम, बॉक्स-सेक्शन स्विंगआर्म और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन रखा गया है। इसमें 199.5cc की सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन ही दिया गया है लेकिन अब यह 25.5hp की पावर और 18.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
अपडेटेड Pulsar NS200 को तीन कलर में पेश किया गया है- Ebony Black Racing Red, Peral Metallic White और Nardo Grey कलर में आता है।
कीमत और अंतर
अपडेटेड Bajaj Pulsar NS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपए है जो इसके नीचे वाले USD फोर्क वेरिएंट (1.49 लाख रुपए, एक्स-शोरूम) से 11,000 रुपए ज्यादा महंगी है। इस कीमत के साथ, Pulsar NS200 की अपने प्रतियोगी TVS Apache RTR 200 4V (जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.48 से 1.49 लाख रुपए के बीच है) से थोड़ी ज्यादा है।
इलेक्ट्रिक थ्रॉटल बॉडी
इसके अलावा, NS 200 में इलेक्ट्रिक थ्रॉटल बॉडी भी दी गई है जिसके साथ राइड मोड्स मिलते हैं। इन्हें पहले से मौजूद ABS मोड्स के साथ दिया गया है जो बाइक को कंट्रोल का एक और नया स्तर जोड़ता है। Bajaj ने इसमें एडजस्टेबल लीवर और एक नया USB Type-C पोर्ट भी जोड़ा है। एडजस्टेबल लीवर की मदद से राइडर्स अपने हिसाब से लीवर की दूरी को सेट कर सकते हैं।
वहीं, चार्जिंग पोर्ट को लंबे सफर के दौरान फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए सुविधा बढ़ाता है। इसके अलावा, एक हैजर्ड स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट भी दिया गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

