नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए अपना नया फीचर फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने HMD 2660 Flip Senior Edition के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला Mary AI असिस्टेंट है, जिसे खास तौर पर बुजुर्गों से बातचीत करने, कहानियां सुनाने जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है।
इस नए HMD 2660 Flip Senior Edition डिवाइस में Mary AI असिस्टेंट मिल रहा है जो इसके इंटरफेस में ही मौजूद है। इसे यूज करने के लिए अलग से कोई एप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। साथ ही इसे सेटअप करना भी आसान है। यूजर फोन के मेन्यू से Mary को सेलेक्ट करके कॉल बटन दबा सकते हैं।
ये असिस्टेंट जनरल टॉपिक्स पर बातचीत कर सकता है, कहानियां सुनाने और मेमोरी गेम खेलने में मदद कर सकता है। ये बातचीत के दौरान शेयर की गई कुछ जानकारियों को याद भी रख सकता है और आगे की बातचीत को पर्सनल भी बना सकता है।
डिवाइस में VGA रियर कैमरा, LED फ्लैश, वायरलेस FM रेडियो, MP3 प्लेयर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी भी है। साथ ही इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2 और USB Type-C पोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है और इसमें बड़े फिजिकल बटन भी हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

