सेकंडरी सिम चालू रखने का सबसे सस्ता जुगाड़! BSNL और Jio के इन दो प्लान्स में बड़ा मुकाबला

9.0kViews
1937 Shares

भारत में जब भी सस्ते टेलीकॉम ऑप्शन्स की बात आती है, तो BSNL और Reliance Jio दोनों का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। सच कहें तो Jio उतना सस्ता नहीं है जितना BSNL, लेकिन जब नेटवर्क क्वालिटी और अच्छी सर्विस की बात आती है तो Jio काफी आगे निकल जाता है। इसके बावजूद सवाल यही उठता है कि सिर्फ कॉलिंग के लिए किसका रिचार्ज ज्यादा सस्ता और बेहतर है। BSNL के पास 439 रुपये का प्लान है, तो वहीं Jio अपने यूजर्स को 448 रुपये का प्लान दे रहा है। आइए दोनों के बेनिफिट्स देखते हैं।

BSNL का 439 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और पूरी वैलिडिटी के लिए टोटल 300 SMS मिलते हैं। इस हिसाब से हर महीने का खर्च लगभग 146 रुपये बैठता है, जो काफी किफायती है। हालांकि, ध्यान रखें कि कुछ चुनिंदा टेलीकॉम सर्कल्स में इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की जगह 80 दिन ही मिलती है।

Reliance Jio का 448 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी देता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है और साथ में टोटल 1000 SMS दिए जाते हैं। इसके अलावा Jio अपने यूजर्स को JioTV और JioAICloud जैसी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है।

Reliance Jio और BSNL दोनों के प्लान्स की कीमत लगभग एक जैसी है और वैलिडिटी में भी सिर्फ कुछ ही दिनों का फर्क है। यानी सीधे तौर पर जेब पर पड़ने वाले खर्च के हिसाब से दोनों प्लान्स बराबरी पर खड़े दिखते हैं।

लेकिन एक आम यूजर के नजरिए से देखें तो सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि नेटवर्क की मजबूती और रोजमर्रा का कॉलिंग एक्सपीरियंस भी मायने रखता है। इस मामले में Jio का 448 रुपये वाला प्लान ज्यादा बेहतर साबित होता है, क्योंकि Jio का 4G नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है और इसमें कॉलिंग बिना रुकावट के चलती है।

आप इन दोनों प्लान्स को संबंधित कंपनियों की मोबाइल ऐप से सीधे रिचार्ज कर सकते हैं। अगर आपके इलाके में BSNL का नेटवर्क बहुत मजबूत रहता है और सिग्नल की कोई दिक्कत नहीं आती, तो आप BSNL के 439 रुपये वाले प्लान के साथ जाकर थोड़ी और बचत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *