7.2kViews
1208
Shares
प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती फिर से शुक्रवार की अपराह्न अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शापिंग सेंटर के समीप टावर पर चढ़ गई। युवती के दूसरी बार टावर पर चढ़ने से मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मौके पर डटे रहे।
बीना बस स्टैंड निवासी 19 वर्षीय युवती का रेणुसागर निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग है। युवती उससे शादी करना चाहती है। गत 12 अक्टूबर को वह शादी की जिद में टावर पर चढ़ गई थी। उस समय पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा था। बाद में युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया था।
युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। इसके बावजूद शुक्रवार को युवती दोबारा टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर युवती को काफी समझाने का प्रयास किया। परिजनों की मौजूदगी में काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद युवती नीचे नही उतर रही हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।