उत्तर बिहार में 28 व 29 को भारी बारिश के आसार, चक्रवाती हवा की रफ्तार होगी 50 किमी

6.4kViews
1703 Shares

 बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र के आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 अक्टूबर की सुबह तक यह प्रणाली पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात का रूप ले सकती है। इस चक्रवाती प्रभाव के कारण उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिज़ाज तेज़ी से बदलने के आसार हैं।

चक्रवाती तूफान का असर
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग ने भी मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

विश्वविद्यालय के अनुसार 24 से 28 अक्टूबर के दौरान उत्तर बिहार में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 27 और 28 अक्टूबर को समस्तीपुर व बेगूसराय समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।

कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 28 अक्टूबर के बाद उत्तर बिहार में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना बन रही है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 29 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

रबी बुवाई पर असर

मौसम में होने वाले इस अचानक बदलाव और बारिश के कारण खेतों में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। अत्यधिक नमी और तेज हवाओं के कारण गेहूं, सरसों और चना जैसी रबी फसलों की बुवाई में देरी होने की पूरी संभावना है।
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम के इस मिजाज को ध्यान में रखते हुए ही कृषि कार्य करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *