कानपुर में दरवाजा तोड़कर शिव मंदिर में घुसे चोर, दानपात्र तोड़कर की लूट; पुलिस हिरासत में 3 आरोपी
काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर में गुरुवार देर रात एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। टोपी पहनकर मंदिर में घुसे संदिग्ध ने साबड़ से दरवाजे और दानपात्र को तोड़ दिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मंदिर में हुई चोरी में आरोपियों की क्या भूमिका है और वारदात में कौन-कौन शामिल था। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

