धनबाद में एसआइआर 2026 की समीक्षा, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर-2026) को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई।
इसमें निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित नई समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) और निर्वाचन कर्मियों को समय सीमा का कड़ाई से पालन करने को कहा।
उन्होंने नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों में प्रथम एवं द्वितीय नोटिस के निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बीएलओ के गृह भ्रमण के बावजूद दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले मतदाताओं का सत्यापन भी समय पर पूरा करने को कहा।
उन्होंने निर्वाचन आयोग के मूल मंत्र ‘कोई पात्र भारतीय नागरिक छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति जुड़े नहीं” के अनुरूप पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

