केरलम में 15 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज, पीएम मोदी की तस्वीर के अपमान का आरोप

4.5kViews
1976 Shares

केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज छात्रसंघ चुनाव प्रचार के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर कथित तौर पर फाड़कर रौंदने के मामले में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े करीब 15 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपितों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ी, उसे जमीन पर फेंका और पैरों से रौंद दिया। आरोप है कि ऐसा दंगा भड़काने के इरादे से किया गया। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता बीजू की शिकायत के आधार पर मन्नारक्कड़ थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह घटना 13 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे एमईएस कल्लाडी कालेज के सामने हुई। वहां कालेज छात्रसंघ चुनाव के प्रचार अभियान के समापन कार्यक्रम के लिए एमएसएफ और एसएफआइ के कार्यकर्ता जुटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *