‘100 बार शादी के लिए पूछा…’, रश्मिका को लेकर विजय देवरकोंडा के बयान से भड़के लोग, एक्टर को बुलाया ‘रेड फ्लैग’

8.5kViews
1186 Shares

 विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं और इसकी वजह उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘रणबाली’ (Ranabaali) नहीं बल्कि उनका एक बयान है।

दरअसल, विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ (Koffee With Karan Season 9) में आए थे। इस शो में उन्होंने रश्मिका संग शादी की वजह बताई जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

रश्मिका ने 100 बार शादी के लिए पूछा
शो में करण जौहर ने मैरिज प्रपोजल के बारे में पूछा, तब उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने रश्मिका से 100 बार शादी के लिए पूछने के लिए कहा था और उन्होंने करीब एक साल तक उनसे शादी के लिए पूछा। विजय के इस बयान के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

विजय देवरकोंडा हुए ट्रोल

कई लोग विजय को रोस्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं, “रश्मिका विजय से प्यार करती हैं, लेकिन विजय खुद से प्यार करते हैं।” वहीं, कुछ कह रहे हैं कि रश्मिका को थोड़ी सेल्फ रिस्पेक्ट रखनी चाहिए। यही नहीं, कुछ लोग विजय को रेड फ्लैग बुला रहे हैं। कुछ यह भी कह रहे हैं कि विजय ने रश्मिका को शर्मिंदा कर दिया। सोशल मीडिया पर एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट

गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ में रणबाली (Ranabaali) में नजर आए। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसे क्रिटिक्स से अच्छी रिव्यू मिली है। इस फिल्म ने 6 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 59 करोड़ रुपये के करीब है। फिल्म में रश्मिका और विजय की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *