ऑस्ट्रेलियाई सांसद को कार सवार ने दो बार मारी टक्कर, हादसे में गंवाने पड़े दोनों पैर

6.5kViews
1753 Shares

ऑस्ट्रेलियाई सांसद हेलेन हेन्स के साथ बड़ा ही दुखद हादसा हुआ। एक कार की टक्कर में उन्हें ताउम्र की चोट लगी है। अब वो अपने पांव से नहीं चल पाएंगी। इस हादसे में उनके दोनों पैर काटने पड़े हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सांसद हेलेन हेन्स के पति ने बताया कि कार की टक्कर की वजह से उन्हें दोनों पैर गंवाने पड़े हैं। उन्होंने बताया कि एक कार ने उन्हें दो बार टक्कर मारी है, जिसके बाद हेलेन उस हालत में पहुंची। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं।

लोग बता रहे फाइटर

हेलेन हेन्स को सोशल मीडिया पर फाइटर बताया जा रहा है। गंभीर चोट लगने के बावजूद वो हिम्मत और हौसला नहीं छोड़ी इस वजह से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इधर पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ये शायद एक सोची समझी रणनीति के तहत हमला किया गया है। शायद इसलिए कार सवार ने उन्हें दो बार टक्कर मारी।

क्राइम के ग्राफ में हुई बढ़ोतरी

इस हादसे के बाद से ऑस्ट्रेलिया में एक गंभीर बहस छिड़ गई है। हाल के सालों में पुलिस ने जो मामले दर्ज किए गए हैं उनमें जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामले ज्यादा हैं। उनको मिलने वाली धमकियां और उनके खिलाफ अपशब्दों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है जो एक चिंता का विषय है। हालांकि उस देश में राजनीतिक हिंसा कम ही देखने को मिलती है।

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जनप्रतिनिधियों से मिलना जुलना आम है। वहां वो बहुत ज्यादा हाई सिक्योरिटी में नहीं रहते। ऐसे में इस तरह की घटना ने राजनेताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं। बता दें कि हेन्स संसद में निर्दलीय सदस्य के तौर पर चुनी गई हैं। वो पारदर्शिता लाने के साथ ही भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अभियान चलाती रही हैं। लोगों से उन्हें खासा समर्थन मिलता है। पुलिस हादसे की वजह की तलाश में जुटी है।

स्वास्थ्य विभाग अनुसार, 65 वर्षीय निर्दलीय सांसद हेलेन हेन्स फिलहाल मेलबर्न के एक अस्पताल में गंभीर हालत में हैं। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैर काट दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *