सिंगरौली: माजन नवानगर मुख्य मार्ग पर गाय और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0097,0.0000; brp_del_sen:1.0000,1.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (200, 0);aec_lux: 356.52292;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65537;weatherinfo: null;temperature: 28;
सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माजन खुर्द में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब एक बाइक सवार युवक की बाइक अचानक सामने आई गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल सहायता के लिए 112 डायल किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल सिंगरौली भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उसे अभी निगरानी में रखा गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार युवक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी अचानक गाय सड़क पर आ गई, जिससे टकराव हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क पर घूम रहे पशुओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता व्यक्त की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से पशुओं को सड़क से दूर रखने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की मांग की है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

