हिमाचल कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की 76 प्रतिशत की वृद्धि, दिव्यांगों को मिलेंगे 3000 रुपये मासिक
हिमाचल प्रदेश में 100 प्रतिशत दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा का बड़ा सहारा दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 100 प्रतिशत दिव्यांगों को मिलने वाली 1700 रुपये की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये मासिक करने को मंजूरी प्रदान की है।
प्रदेश के 100 प्रतिशत दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 3000 रुपये करने से इससे पात्र करीब 6 हजार दिव्यांग पेंशनधारकों को हर महीने 1300 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

