गुरुग्राम में अमित शाह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, दक्षिण हरियाणा से आए वाहनों से गुरुग्राम में सड़के पैक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सेवा संकल्प कार्यक्रम के चलते बुधवार सुबह-सुबह गुरुग्राम में जाम की स्थिति बन गई। दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर जिलों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचने के लिए गुरुग्राम आए, जिससे शहर की सड़कों और हाईवे पर वाहनों का दबाव एकाएक बढ़ गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

