कैप्टन स्मित मच्छर की सलामती के लिए यमुनानगर में गूंजे वैदिक मंत्र, आर्य समाज ने किया यज्ञ
यमुनानगर में भारतीय सेना के कैप्टन स्मित मच्छर की सलामती और जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर आर्य समाज की ओर से विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन किया गया और कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार और देश के बीच लौटने की प्रार्थना की गई।
यज्ञ में आर्य समाज से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित और स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा।
आर्य समाज के सदस्यों ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सैनिकों के साथ पूरा समाज खड़ा है। कैप्टन स्मित मच्छर के लिए आयोजित इस यज्ञ के माध्यम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की गई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

