गोरखपुर में बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर पांच लाख के जेवर लूटे, पुलिस जांच में जुटी

1869 Shares

पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में सोमवार की रात एक बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।

बदमाशों ने करन गुप्ता की पत्नी पूजा की नौ माह की बच्ची को उसकी गोद से छीनकर गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। बच्ची की सुरक्षा के लिए पूजा ने विरोध नहीं किया और आलमारी व बक्से में रखे जेवर बदमाशों को सौंप दिए। इसके अलावा बदमाशों ने पूजा के शरीर से झुमके, नाक की कील और मंगलसूत्र भी उतरवा लिए।

वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर रात करीब दो बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह दस बजे तक फोरेंसिक टीम के न पहुंचने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *