19 साल पहले Shah Rukh-Salman को छोड़ इस दिग्गज एक्टर के पीछे भागे थे लोग, सेट पर मच गई थी भगदड़

5.9kViews
1642 Shares

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का गाना ‘दीवानगी दीवानगी’ बॉलीवुड के सबसे चर्चित मल्टी-स्टारर गानों में शामिल है। इस गाने में शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त समेत करीब 32 बड़े सितारे नजर आए थे। लेकिन फराह खान के मुताबिक, सेट पर सबसे ज्यादा हलचल एक ऐसे अभिनेता की एंट्री से हुई थी, जिनके लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनी।

फराह खान ने हाल ही में अपने एक वीडियो ब्लॉग में उस घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि जब मिथुन चक्रवर्ती शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों में उन्हें देखने के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थिति ऐसी हो गई कि सेट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और एक महिला बेहोश तक हो गई।

फराह के अनुसार, वहां मौजूद लाइटमैन भी मिथुन चक्रवर्ती से मिलने के लिए अपनी जगह से आगे बढ़ गया। इस अचानक मची अफरा-तफरी को देखकर फराह खान और शाहरुख खान भी हैरान रह गए थे। फराह ने यह भी बताया कि गाने में महिला के बेहोश होने वाला दृश्य इसी वास्तविक घटना से प्रेरित था।

‘दीवानगी दीवानगी’ में धर्मेंद्र, जितेंद्र, सलमान खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, काजोल, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, रेखा, तब्बू, करिश्मा कपूर और जूही चावला समेत कई सितारे शामिल थे। इतने बड़े स्टार कास्ट के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री ने शूटिंग सेट पर अलग ही माहौल बना दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *