बेंगलुरु से बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 160 बांग्लादेशियों को विशेष विमान से किया गया डिपोर्ट

3.0kViews
1208 Shares

बेंगलुरु पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे करीब 160 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार सुबह एक विशेष विमान के जरिए उनके देश वापस भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), बीएसएफ (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ मिलकर अंजाम दिया।

विशेष ड्राइव के दौरान पकड़े गए

मामले में जानकारी देते हुए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि एक विशेष अभियान के दौरान इन सभी नागरिकों को अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में पकड़ा गया था।

पहली बार एयरलिफ्ट कर भेजा गया विशेष विमान

इतना ही नहीं कमिश्नर ने जानकारी दी कि हवाई मार्ग से बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले कुछ लोगों को नियमित उड़ानों से भेजा गया था, लेकिन इस बार संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण एक विशेष विमान की व्यवस्था करनी पड़ी।

पुलिस बल की तैनाती के लिए किया गया था अनुरोध

एफआरआरओ (FRRO) ने 18 सितंबर को बेंगलुरु के डीसीपी (इंटेलिजेंस) को पत्र लिखकर एस्कॉर्ट ड्यूटी के लिए पुलिस बल तैनात करने का अनुरोध किया था। इसके बाद, छह अधिकारियों सहित कई पुलिसकर्मियों को एस्कॉर्ट के रूप में इस विशेष उड़ान में भेजा गया। यह विमान बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे HAL एयरपोर्ट से रवाना हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *