Bentley Torcal हुई पेश, 2.8 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100 किलोमीटर की स्‍पीड, कब होगी लॉन्‍च?

1107 Shares

भारत में सामान्‍य कारों के साथ ही लग्‍जरी वाहनों को भी काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। लग्‍जरी कार निर्माता बेंटले की ओर से हाल में ही नई इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर Bentley Torcal को पेश कर दिया गया है। इस कार में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। भारत में इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश हुई Bentley Torcal
बेंटले की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई इलेक्‍ट्रिक कार टोरकल को पेश कर दिया है। निर्माता की यह कार लाइनअप की चौथी कार है, लेकिन इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में बेंटले की यह पहली कार है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस कार में इलूमिनेटिड फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, 21 और 22 इंच अलॉय व्‍हील, 90 लीटर फ्रंक, 460 लीटर बूट स्‍पेस, पंचर रिपेयर किट, फेशियल रिकाग्‍निशन कैमरा, ADAS, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, रोटरी डायल, मूड लाइटिंग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है।

कितनी दमदार बैटरी

बेंटले की ओर से इस कार को दो वेरिएंट में ऑफर किया गया है। जिसमें कोर और एस वेरिएंट शामिल हैं। एस वेरिएंट में दी गई बैटरी से 888 हॉर्स पावर और 1350 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। जो अब तक किसी भी बेंटले में सबसे ज्‍यादा ताकतवर कार के तौर इसे ऑफर करती है। इसे सिर्फ 2.8 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। सिंगल चार्ज में यह कार 600 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है। फास्‍ट चार्जर से इसे 16 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस कार को ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किया गया है। भारत में इस कार को 2027 के मध्‍य तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

बेंटले की ओर से जब इसे लॉन्‍च किया जाएगा, तभी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस कार को भारत में पांच करोड़ रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *