‘शक्ति की सप्तधारा से विकसित भारत का निर्माण’, पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रा के युवाओं से किया संवाद

4.0kViews
1773 Shares

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत 204 से लेकर युवाओं तक, कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

बता दें कि सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर से शुरू होकर उनके सांसदी क्षेत्र वाराणसी तक पहुंच रही है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पीएम मोदी ने युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना की और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

शक्ति की सप्तधारा का किया जिक्र
संवाद के दौरान पीएम मोदी ने शक्ति की सप्तधारा से विकसित भारत के निर्माण पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को एक और काम करना है। इस वर्ष लाल किले से शक्ति की जिन सप्तधाराओं की चर्चा मैंने की है, उनके विषय में भी आपको लोगों से बात करनी है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग की धारा, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की धारा, कनेक्टिविटी की धारा जैसी 7 धाराएं विकसित भारत के निर्माण की बहुत बड़ी ऊर्जा बनेगी। इस ऊर्जा को हर नागरिक से ही गति मिलेगी।

झाबुआ गांव का किया जिक्र

संवाद में पीएम मोदी ने झाबुआ के एक गांव में ‘मोदी फालिया’ नामकरण का जिक्र करते हुए युवाओं के सेवा भाव और जनभागीदारी के इस अनूठे अभियान की खुलकर सराहना की।

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ वडनगर उन्हें हटकेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त उनकी जन्मभूमि है, तो दूसरी तरफ काशी बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद वाली उनकी कर्मभूमि है। इन दोनों ऐतिहासिक शहरों को जोड़ने वाला यह सेवा अभियान बहुत ही सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *