मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री! जयन्त चौधरी से मुलाकात के बाद राजनीति गरमाई

1295 Shares

क्रिकेटर मोहम्मद शमी व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की दिल्ली में हुई मुलाकात ने अमरोहा के राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर शमी या उनके भाई हसीब ने स्पष्ट रुख सामने नहीं रखा है। परंतु उन्होंने चुनाव लड़ने से इन्कार भी नहीं किया है। अमरोहा विस क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी मोहम्मद शमी ने रविवार को दिल्ली में जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। जिसकी फोटो खुद जयंत चौधरी ने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की थी।

हालांकि 5 सितंबर के अंक दैनिक जागरण ने शमी के भाई मोहम्मद हसीब के अमरोहा विस क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडने की संभावनाओं को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। ऐसे में अब शमी व जयंत की मुलाकात से राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ा दी है।

जयंत चौधरी व क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुलाकात से राजनीतिक गलियारे में हलचल

इस मुलाकात के बारे में मोहम्मद हसीब ने दैनिक जागरण को बताया कि शमी व जयंत चौधरी की यह मुलाकात दोस्ताना थी। हालांकि जयंत चौधरी का सहसपुर अलीनगर आना प्रस्तावित था। परंतु शमी दिल्ली में मौजूद थे तो दोनों की वहां मुलाकात हो गई है। बताया कि चुनाव लड़ने की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट कहा नहीं जा सकता। अभी आगे देखते हैं क्या होता है।

राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटे शमी-हसीब

बता दें कि क्रिकेट जगत में अंतर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका मोहम्मद शमी का परिवार राजनीति से भी जुड़ा रहा है। शमी के दादा अनीस अहमद सहसपुर अलीनगर के तीन बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। दो बार उनके पिता तौसीफ अहमद व एक बार मां अंजुम आरा भी ग्राम प्रधान रही हैं। जबकि मोहम्मद हसीब भी 2014 में जिला पंचायत का चुनाव लडे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *