2026 Volkswagen Virtus Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, सनरूफ के साथ मिलेगी मसाजिंग सीट भी

5.2kViews
1080 Shares

 भारत में 2026 Volkswagen Virtus Facelift के प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Hyundai Verna Facelit 2026, Honda City Facelift 2026 पहले ही भारत में लॉन्च की जा चुकी है और Skoda Slavia Facelift भी अनवील हो चुकी है। आइए जानते हैं कि Virtus Facelift में क्या-क्या मिल सकता है।

कैसा होगा डिजाइन?
Volkswagen Virtus Facelift के प्रोटोटाइप को आगे और पीछे के हिस्से पर हल्के कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Virtus Facelift में नए डिजाइन के LED DRLs और बदले हुए LED हेडलैंप मिलने की उम्मीद है। टेस्ट म्यूल के टेललाइट्स में भी बदलाव नजर आ रहे हैं और पीछे की तरफ एक कनेक्टिंग लाइट बार मिलने की उम्मीद है।

इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, एक इल्यूमिनेटेड VW लोगो और लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स मिल सकते हैं जो केवल टॉप-स्पेक GT वेरिएंट तक ही सीमित होंगे।

इंटीरियर और फीचर्स

2026 Volkswagen Virtus Facelift के केबिन के अंदर छोटे-छोटे अपडेट मिलने की उम्मीद है। Virtus Facelift के इंटीरियर में नई और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है। इसमें नए UI के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी टचस्क्रीन, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटेर, पैनोरमिक सनरूफ और रियर मसाजिंग सीटें मिलने की भी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *