अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने पाक उच्चायुक्त को किया तलब

8.5kViews
1500 Shares

पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया है। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के चार्ज डी’अफेयर्स (राजनयिक प्रतिनिधि) को तलब किया है।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार भारत और पाकिस्तान के बीच 1991 में हुए उस समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन था, जो सैन्य अभ्यासों, युद्धाभ्यासों और सैनिकों की आवाजाही के बारे में पहले से सूचना देने से संबंधित है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी राजनयिक साद अहमद वारैच को इसलिए बुलाया गया था ताकि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के उस अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जा सके, जिसके कारण यह टक्कर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *