ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद CM सुक्खू ने की छु‌ट्टी की घोषणा, बोले- जेन-जी और जेन अल्फा यह लड़ाई जागरूक युवा की

5.4kViews
1295 Shares

 हिमाचल प्रदेश के ऊना में हजारों युवा नशे के खिलाफ एकजुट हुए। मुख्यमंत्री सुखविंन्द्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में एंटी चिट्टा वॉकथॉन में हजारों युवाओं ने कदम से कदम बढ़ाया। करीब 30,000 युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया था और हजारों के हिसाब में युवा ऊना पहुंचे। इंदिरा गांधी खेल मैदान से शुरू वॉकथॉन आईएसबीटी ऊना तक गई और फिर वापस खेल मैदान पहुंची। युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ भी ली। युवाओं ने नशा न करने और इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का प्रण लिया।

सीएम सुक्खू ने जेन जी व जेन अल्फा कहकर संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, माता-पिता और जागरूक युवा की है। सीएम ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। ऊना के करीब 40 डिग्री तापमान के बीच युवा जोश की तारीफ की। सीएम ने कल यानी वीरवार को ऊना मेंसभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की।

समाज को संदेश देने की कोशिश

यह आयोजन केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि युवाओं और समाज को यह संदेश देने की कोशिश होगी कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

ड्रोन से भी निगरानी

भारी पुलिस की तैनाती के साथ ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। प्रतिभागियों के लिए पेयजल, शौचालय, जलपान, स्वास्थ्य सेवाओं और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाकाथान में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ आइटीआइ के प्रशिक्षु और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। आम लोग भी अभियान में जुड़ें हैं।

यातायात व्यवस्था बदली

वाकाथान के कारण बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक ऊना शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अंतर जिला वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। शहर के भीतर भी जरूरत के अनुसार यातायात को डायवर्ट किया गया है।

इंदिरा गांधी खेल मैदान में सुबह आठ बजे पुलिस बैंड हार्मनी आफ द पाइन्स की प्रस्तुति हुई। संगीत की धुनों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और युवाओं में नशे के खिलाफ जोश भरा।

600 बसों में की व्यवस्था

प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और वाकाथान के बाद वापस स्कूल व कालेज पहुंचाने के लिए एचआरटीसी, निजी और स्कूली बसों समेत करीब 600 बसें संचालित होंगी। इनमें एचआरटीसी की 20 और निजी 300 बसें तैनात की गई हैं जबकि बड़ी संख्या में स्कूली बसें भी सेवाएं देंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की ओर से अस्थायी बस अड्डों से इलेक्ट्रिक शटल बसें चलाई गईं।

सात स्थानों पर तैनात इंस्पेक्टर

यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए निगम ने अजोली मोड़, बहड़ाला, झलेड़ा, बस अड्डा ऊना, हरोली, रामपुर और थानाकलां में इंस्पेक्टर तैनात किए हैं। ये अधिकारी मौके पर यातायात व बस संचालन की व्यवस्था संभालकर लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे रहे।

आठ बजे के बाद डीसी चौक से रक्कड़ सड़क बंद

ऊना शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण सुबह आठ बजे तक छोटे वाहन पुराना बस अड्डा या गलुआ मैदान तक ही जा पाए। वाहन यहां खड़ा करने के बाद लोगों को इंदिरा गांधी खेल मैदान तक पैदल पहुंचना पड़ा। सुबह आठ बजे के बाद डीसी चौक से रक्कड़ तक सड़क बंद कर दी गई। झलेड़ा की ओर से ऊना आने वाले वाहन चालकों को पुराना होशियारपुर मार्ग अपनाते हुए डीसी चौक तक पहुंचना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *