जिसके कारण जेसन गिलेस्पी ने दिया था पाकिस्तान के कोच पद से इस्तीफा अब जाएगी उसकी भी नौकरी, महोसिन नकवी ने ले लिया फैसला

1157 Shares

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में मिली हार के बाद काफी कुछ झेलना पड़ा है। टीम की जमकर आलोचना हो रही है। बीच दौरे पर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था और कोचेस को भी हटा दिया था। अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी एक और बड़ा एक्शन लेने वाले हैं। उनके निशाने पर दो लोग हैं जिनकी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को अपने घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार दी थी। इस दौरे पर टीम का प्रदर्शन बेहद निचले स्तर का रहा था। इसी कारण और ज्यादा टीम की आलोचना रही है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद पीसीबी ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इसके अलावा टेस्ट टीम के कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को बाहर कर दिया था।

सेलेक्शन कमेटी पर गिरेगी गाज

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी सेलेक्शन कमेटी में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं और नकवी दो लोगों को बाहर कर सकते हैं। इसमें से एक हैं आकिब जावेद जिनको नकवी लेकर आए थे और उनके ही कारण जेसन गिलेस्पी ने टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया था। वहीं दूसरे हैं वहाब रियाज।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, “मोहसिन नकवी को भी ये एहसास हुआ है कि लंबे समय से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए कुछ बड़े बदलाव की जरूरत है जो पाकिस्तानी क्रिकेट में रुकावट डाल रहे हैं। ऐसे में इस तरह के बदलाव जल्दी हो सकते हैं।”

लगातार हो रही है आलोचना

जावेद ने इंग्लैंड दौरे के बीच में ही टीम में बदलाव किए थे और इसी कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी। इससे पहले भी उन पर काफी सवाल उठते रहे हैं। जावेद के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी मनमानी करते हैं और कोच-कप्तान किसी की भी नहीं सुनते हैं। इसी के चलते गिलेस्पी ने इस्तीफा दिया था।

सेलेक्शन कमेटी में शामिल और पाकिस्तान की महिला टीम के मेंटॉर रियाज की भी छुट्टी तय है। एशियन गेम्स-2026 के बाद उनको पद से हटाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *