चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के तेवरों में नरमी देखने को मिली। स्थानीय ज्वेलर राजीव सहदेव के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,55,900 रुपये पर आ गई है। सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे चांदी प्रति 10 ग्राम 4 रुपये सस्ती होकर 237 रुपये पर आ गई।
22 से 14 कैरेट सोने में कितनी दर्ज हुई गिरावट?
इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,44,600 रुपये था। 18 कैरेट सोना भी 1,000 रुपये घटकर 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 14 कैरेट सोने का भाव 93,900 रुपये रहा, जो पिछले दिन 94,700 रुपये था।
गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव का गिन्नी पर पड़ा असर
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर गिन्नी के भाव पर भी पड़ा। मंगलवार को गिन्नी 1,18,700 रुपये की रही, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,19,700 रुपये था। वहीं सोने की प्लेट का भाव 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी के भाव में भी मंगलवार को गिरावट आई। चांदी 237 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रही, जबकि सोमवार को इसका भाव 241 रुपये था।
इस तरह चांदी चार रुपये सस्ती हुई। चांदी के सिक्के का भाव 2,700 रुपये रहा, जो सोमवार के 2,800 रुपये से 100 रुपये कम है। बीते कुछ दिनों में सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 28 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो अब घटकर 1,55,900 रुपये रह गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

