कानपुर ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर से प्रदेश में पहली बार बेबी गेम्स का आयोजन किया जाएगा। पांच से नौ अक्टूबर तक होने वाले गेम्स में तीन से साढ़े आठ वर्ष तक के बच्चों के बीच 25 खेल स्पर्धा में मुकाबले कराकर उनकी प्रतिभा को परखा जाएगा।
ग्रीन पार्क में 25 खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। बेबी गेम्स 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। बेबी गेम्स 2026 का शुभांकर गज्जू भैया को बनाया गया है।
जो विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। बच्चों के जीवन में खेलकूद का महत्व व खेल के विकास के बेबी गेम्स अहम साबित होंगे। इसकी बैठक में विनय पांडे, आरपी सिंह, राजा भरत अवस्थी, सर्वेश तिवारी, दिनेश भदौरिया, साधना मिश्रा, मनीषा सोनकर, वैभव, राज प्रताप आदि उपस्थित रहे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

