फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों पर भूमि को लेकर चल रहे विवाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगा है। रविवार देर रात बंडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
राजपाल यादव के कुंडरा गांव निवासी बड़े भाई श्रीपाल, राजेश व सत्यपाल का पिपरिया हरिश्चंद्र गांव निवासी प्रदीप से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। प्रदीप ने बताया कि वह अपनी भूमि पर झोपड़ी डालकर स्वजन के साथ रहते है।
वहीं श्रीपाल ने बताया भूमि 17 वर्ष पहले खरीदी थी। राजेश के नाम पर बैनामा है। आरोप निराधार लगाया गया। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। आग प्रदीप ने दबाव बनाने के लिए स्वयं लगाई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

