नगर पालिका के बुलडोजर चालक ने रविवार रात एक बालिका को कुचल दिया। मृत गाय को उठाने गए बुलडोजर का पंजा लगने से बालिका पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही मृत्यु हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। बुलडोजर छोड़ भागते चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
इनकी गाय कई दिन से बीमार थी, जिसकी मृत्यु हो गई। इसे दफनाने को नगर पालिका से बुलडोजर भेजा गया। गाय को घर के सामने ले जाकर गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान पास खेल रही बबलू की दूसरे नंबर की बेटी 11 वर्षीय नैना को बुलडोजर ने कुचल दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते नैना बुलडोजर के पहिए के नीचे थी।
इसे हटवाया निकाला गया तब तक नैना की मृत्यु हो गई थी। चालक और उसका सहायक जेसीबी छोड़ भाग निकले। चालक नवल नगर के निकट रहने वाले चंद्रपाल को भीड़ ने पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नैना को जिला अस्पताल भिजवाया। वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि चालक आउटसोर्स कर्मचारी है। इसके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि चालक पकड़ लिया गया है। नगर पालिका प्रशासक एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने भी आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

