अतीक अहमद का बेटा उमर अहमद शनिवार सुबह लखनऊ जेल से प्रयागराज भेजा गया। पुलिस अभिरक्षा में उमर दखिना टोल प्लाजा के रास्ते रायबरेली की सीमा में दाखिल हुआ।
जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बछरावां टोल प्लाजा से सबीसपुर तक पूरे मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी।
संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि उमर अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए अपने घर प्रयागराज गया है। अबान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

