एसयूवी सेगमेंट में किआ की ओर से सोनेट की बिक्री भारतीय बाजार में की जाती है। कीमत और सेगमेंट में इसका मुकाबला Citroen की ओर से ऑफर की जाने वाली Basalt X कूप एसयूवी से होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों एसयूवी में से किसे खरीदना आपके लिए बेहतर (Kia Sonet Vs Citroen Basalt X) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kia Sonet Vs Citroen Basalt इंजन
किआ सोनेट में 1.2 लीटर स्मार्टस्ट्रीम, एक लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन शामिल हैं। इस एसयूवी में इंंजन के साथ ही ट्रांसमिशन के भी कई विकल्प मिलते हैं, जिनमें 5स्पीड मैनुअल, 6स्पीड आईएमटी, 7स्पीड डीसीटी, 6स्पीड मैनुअल, 6स्पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं।वहीं बेसाल्ट एक्स में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे इसके मैनुअल वर्जन में 82 पीएस पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। और कंपनी के मुताबिक इसे एक लीटर में 18 से 18.7 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वर्जन में 1.2 लीटर इंजन से 110 पीएस पावर और 205 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
Kia Sonet Vs Citroen Basalt X फीचर्स
किआ सोनेट में में एलईडी लाइट्स, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, 16 इंच अलॉय व्हील्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, बोस ऑडियो सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर एसी वेंट, ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वहीं Citroen Basalt X में कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, सात इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लैदरेट अपहोल्स्ट्री, 470 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, एलईडी विजन प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Kia Sonet Vs Citroen Basalt X कीमत
किआ की ओर से सोनेट को भारत में 7.41 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.09 लाख रुपये है।
वहीं Citroen Basalt X कूप एसयूवी को भारत में 8.55 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट को 14.11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

