अमरोहा के हसनपुर में बुखार का कहर: ITI छात्रा की मौत, परिवार में शोक की लहर
बारिश रुकते ही हसनपुर के खादर क्षेत्र में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। कई दिन से बुखार से परेशान आइटीआइ की छात्रा सरोज की शनिवार रात मेरठ ले जाते हुए मौत हो गई।
तहसील क्षेत्र के गांव मरौरा में ग्राम प्रशासक चरन सिंह की इकलौती 18 वर्षीय बेटी को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। स्वजन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई। हसनपुर से मेरठ को ले जाते हुए छात्रा की मौत हो गई। जवान बेटी की मौत से परिवार में चीत्कार मचा है।
हादसे की सूचना पुलिस को दी
हादसा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगरौला टी प्वाइंट के नजदीक हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और गंगा एक्सप्रेसवे पर तैनात एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल को हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल रवि कुमार मेरठ के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना उनके स्वजन को दे दी गई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

