मीरजापुर -प्रयागराज हाईवे मार्ग के शिवपुर बाईपास स्थित प्रस्तावित वृद्धा आश्रम के पास गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार व्यक्तियों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवकों की मंडलीय चिकित्सालय व बीएचयू के ट्रामा सेंटर में देर रात मौत हो गई। बाइक सवार युवक अष्टभुजा पहाड़ा से देर रात अपने घर चिकानटोला जा रहे थे।
इसी दौरान भ्रमण कर लौट रहे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने घायलों को देखा तो अपनी गाड़ी रोकवाकर मंडलीय अस्पताल पहुंचवाया। जहां इलाज के दौरान भारत पाल की मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल दूसरे दीनू पाल को बीएचयू वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दीनू की भी मौत हो गई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

